6 अगस्त 2023 - 12:14
सेना की युद्ध तैयारियों का जाएज़ा लेने के लिए ज़ायोनी कैबिनेट की आपात मीटिंग

नेतन्याहू सरकार की ओर से बुलाई गयी इस असाधारण सुरक्षा कैबिनेट बैठक का एक अन्य महत्वपूर्ण विषय सैन्य विद्रोह के बढ़ते ज्वार और सैन्य सेवा जारी रखने के प्रति उनकी अनिच्छा के मद्देनजर ज़ायोनी सेना के विभिन्न विभागों को हुए नुकसान के स्तर की जांच करना है।


ज़ायोनी समाचार पत्र यदीऊत अहारोनोत ने ज़ायोनी कैबिनेट की आपात बैठक की खबर देते हुए कहा कि

ज़ायोनी शासन की सुरक्षा कैबिनेट की असाधारण बैठक का मुख्य उद्देश्य भविष्य में संभावित युद्ध के लिए ज़ायोनी सेना की तैयारी के स्तर की जाँच करना था।

हिब्रू सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कैबिनेट के सदस्य न्यायिक सुधार विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद आज ज़ायोनी सेना की प्रभावशीलता की जाँच करने पर विचार कर रहे हैं।

नेतन्याहू सरकार की ओर से बुलाई गयी इस असाधारण सुरक्षा कैबिनेट बैठक का एक अन्य महत्वपूर्ण विषय सैन्य विद्रोह के बढ़ते ज्वार और सैन्य सेवा जारी रखने के प्रति उनकी अनिच्छा के मद्देनजर ज़ायोनी सेना के विभिन्न विभागों को हुए नुकसान के स्तर की जांच करना है।

इस ज़ायोनी अखबार के अनुसार, ज़ायोनी शासन की सुरक्षा कैबिनेट की इस बैठक में लेबनान के साथ सीमा तनाव, वेस्ट बैंक में नाजुक सुरक्षा स्थिति जैसे विषयों पर भी चर्चा की उम्मीद है। .